जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर चांदा नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत
जौनपुर

गरीबी में भी ईमान धर्म नहीं छोड़ना चाहिए: कौशल किशोर महाराज*

जमऊपट्टी में श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर विप्र सुदामा की कथा सुनकर श्रोता हुए भावविभोर*

सिगरामऊ। क्षेत्र के जमऊ पट्टी गांव में मिश्रा बंधुओं के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे कौशल किशोर महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति को गरीबी और विपत्ति के समय भी अपना ईमान और धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदामा अत्यंत निर्धन थे। उनके परिवार की स्थिति दयनीय थी, बच्चे भूख से तड़पते थे, किंतु उन्होंने कभी अपने आत्मसम्मान और धर्म से समझौता नहीं किया। कई दिनों तक जल पीकर ही जीवन यापन किया। अंततः पत्नी के आग्रह पर वे अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलने चावल की पोटली लेकर द्वारिका पहुंचे।

कथा व्यास ने सुदामा की द्वारिका यात्रा के प्रसंग को अत्यंत भावुक शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मार्ग में उन्हें अनेक कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ा, किंतु उनके मन में न तो लोभ था और न ही कोई अपेक्षा। जैसे ही वे भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में पहुंचे, प्रभु ने उन्हें स्नेहपूर्वक गले लगाया। इस प्रसंग का वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाते हुए महाराज ने कहा कि जो श्रद्धालु श्रद्धा एवं एकाग्र मन से भगवान की कथा का श्रवण करता है, उसे भगवान सद्गति प्रदान करते हैं। जिस प्रकार राजा परीक्षित और धुंधकारी को मोक्ष प्राप्त हुआ, उसी प्रकार भागवत श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाता है।

इस अवसर पर चिंतामणि मिश्र, मास्टर शिवनारायण मिश्र, रमापति मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, प्रेमचंद्र मिश्र, भानु कुमार मिश्र, मास्टर अरुण कुमार मिश्र, अनिल मिश्र, सुभाष मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, राजेश मिश्र, संजय मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, पंकज मिश्र, सुरेश मिश्र, अशोक मिश्र, त्रिपुरारीनाथ, विनोद मिश्र, रोहित मिश्र, इंद्रप्रकाश मिश्र, मंगेश मिश्र, उमेश मिश्र, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहित क्षेत्र के तमाम क्षेत्रीय श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*