जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर चांदा नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत
जौनपुर

गांधी जयंती पर महमूदपुर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

सेवा संकल्प के तहत ग्राम प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक, स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया

सिंगरामऊ (जौनपुर)।** सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड बदलापुर की ग्राम पंचायत महमूदपुर में ग्राम प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बांध निर्माण, वृक्षारोपण तथा तालाब निर्माण जैसी योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनके क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की। वहीं ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों ने जी राम जी योजना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए योजना के प्रभावी संचालन को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर स्वच्छता मिशन के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया गया। ग्रामीणों को गांव में साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा सामुदायिक सहभागिता से ग्राम पंचायत के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में ब्लॉक से ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, स्वच्छता मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप चतुर्वेदी सहित भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषि विभाग की ओर से ललित मोहन, सीनियर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मौर्य, संकल्प श्रीवास्तव, उदयभान यादव, उदयभान मौर्य, संतोष सिंह, एसएमएस नंदकिशोर, जयदीप, अभय राज, राजेश यादव, पवन सुत प्रजापति, धर्मेंद्र एवं इंदल कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं ग्रामीणों में विशंभर नाथ पांडेय, बृजनाथ यादव, मिठाई लाल पाल, शिवशंकर, बृजनाथ शर्मा, रमेश प्रजापति, धीरज पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

ग्राम प्रधान संजय सिंह ने ग्राम पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से गांव के विकास कार्यों को गति देना तथा ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*