जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र
जौनपुर

गांधी-शास्त्री जयंती पर विरभानपुर एवं कंपोजिट स्कूल हिम्मतपुर में गूंजा राष्ट्रगान

प्रधानाध्यापक ने ध्वजारोहण कर बलिदानियों को किया नमन

बदलापुर के कंपोजिट विद्यालय हिम्मतपुर एवं विरभानपुर में गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार 2 अक्टूबर को विद्यालय में श्रद्धा और देशभक्ति का माहौल रहा| यहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया| साथ ही देश की आजादी और राष्ट्रीय रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया गया|
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धर्म प्रकाश यादव जी एवं विनोद कुमार गुप्ता जी ने ध्वजारोहण किया इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक जी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया| उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने और राष्ट्र व समाज के कल्याण के लिए काम करने की अपील की|
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी|