जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
फायरिंग में घायल युवक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार आंधी-तूफान और बारिश से सिंगरामऊ में विद्युत व्यवस्था चरमराई* पत्रक पर जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित गिरफ्तार* प्रतापगढ़: कोहंडौर को मिली बड़ी सौगात, करीब सात करोड़ से बना आधुनिक थाना भवन* प्रतापगढ़ : रैन बसेरे में सफाई - पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश* प्रतापगढ़: पट्टी अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत की निष्पक्ष जांच की मांग*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : रैन बसेरे में सफाई - पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश*

एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय व क्षेत्र का किया निरीक्षण,*

रैन बसेरों का एसडीएम सुनील कुमार ने किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। उपजिलाधिकारी पट्टी सुनील कुमार ने गुरुवार को नगर पंचायत पट्टी कार्यालय एवं क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को रैन बसेरे में साफ-सफाई, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी के संबंध में मुनादी के माध्यम से नगरवासियों को जानकारी दी जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नालियों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।उन्होंने जर्जर भवनों का चिह्नीकरण कर संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराने की कार्रवाई भी निरंतर जारी रखने को कहा। एसडीएम ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।