जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया प्रेम जलपान गृह का उद्घाटन सिगरामऊ में मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, बाल-बाल बचे 30 से 35 बच्चे* मछली गांव बस्ती में सजा मां दुर्गा का पंडाल बक्शा के मनोज यादव बने प्रदेश सचिव भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन JNU के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: कोहंडौर को मिली बड़ी सौगात, करीब सात करोड़ से बना आधुनिक थाना भवन*

डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने किया नए भवन का उद्घाटन*

कोहड़ौर थाने के नए भवन का उद्घाटन करते डीएम एसपी

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कोहंडौर को बड़ी सौगात मिली है। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक थाना भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। नए भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ फरियादियों के लिए भी सुविधाजनक माहौल उपलब्ध होगा। नए थाना भवन को पुलिस की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें पुलिसकर्मियों के कार्यालयीन कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ फरियादियों के बैठने और शिकायतों के निस्तारण से संबंधित सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। आधुनिक आधारभूत ढांचे से थाने की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कोहंडौर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण इकाई है। ऐसे में अत्याधुनिक भवन मिलने से पुलिसकर्मियों के कामकाज में सहूलियत बढ़ेगी और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। थाना प्रभारी अनुपम तिवारी की मौजूदगी में नए भवन का उद्घाटन किया गया। नए भवन को लेकर पुलिस महकमे में भी उत्साह है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आधारभूत ढांचे के साथ अब पुलिसिंग को और अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं जनोन्मुख बनाने पर जोर रहेगा।