*सुल्तानपुर: महिला ने ग्राम प्रधान व परिजनों पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर*
सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा फरमापुर की निवासी पुष्पा देवी पत्नी हेमंत शुक्ला ने ग्राम प्रधान एवं उनके परिवार के सदस्यों पर
मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता पुष्पा देवी एवं उनकी पुत्री किरन ने बताया कि बुधवार सुबह ग्राम प्रधान ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा धमकियां दी गईं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत चांदा थाने में की। आरोप है कि शिकायत किए जाने से नाराज प्रधान एवं उनके परिजन बाद में उनके घर पहुंचे और उनके नाती लक्ष्य शुक्ला के साथ मारपीट की।वहीं ग्राम प्रधान ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि
आवासीय कॉलोनी का नाम कट जाने के कारण उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रधान के अनुसार वह बदलापुर से एक मरीज को देखकर गांव लौट रहे थे, तभी लक्ष्य शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें रोककर मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस संबंध में *चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि पीआरबी मौके पर गई थी उसी की सूचना पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। लूट पाट व कट्टे दिखाने जैसी सूचना गलत पाई गई है किसी भी पक्ष के महिला या पुरुष को गंभीर चोट नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर न्यायोचित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।*
