डायट में दूसरे दिन की “शिक्षक संकुल कार्यशाला” में प्रशिक्षित हुए शिक्षक संकुल

डायट में दूसरे दिन की “शिक्षक संकुल कार्यशाला” में प्रशिक्षित हुए शिक्षक संकुल

जनपद के शिक्षक संकुल के सदस्यों को अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करनें हेतु “शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने सभी शिक्षक संकुल को प्रशिक्षण लेने के बाद उसका व्यवहारिक उपयोग अपने विद्यालय को आदर्श व निपुण बनाने में तथा अन्य विद्यालयों में उसका प्रयोग करके विद्यालय के बच्चों को शत प्रतिशत निपुण बनाने के लिए निर्देशित किया l बताया कि कुल 21 विकास खंडों तथा नगर क्षेत्र के शिक्षक संकुलो को कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जाना है जिसमें से आज धर्मापुर, महाराजगंज, सुइथा कला, मुफ्तीगंज, डोभी ब्लॉक के शिक्षक संकुल प्रतिभाग किए l कार्यशाला में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रवींद्र नाथ, समस्त प्रवक्ता, समस्त डी.सी., समस्त एस. आर. जी., ए. आर. पी. व शिक्षक संकुल, तथा ह्यूमाना के सदस्य उपस्थित रहे l प्रशिक्षण समस्त एस.आर.जी., समस्त डी.सी व ए.आर.पी द्वारा दिया गया l
अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा समस्त प्रतिभागियों को निपुण शपथ दिलाकर प्रशिक्षण को समाप्त किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *