चौरा माता अंबे माताजी मंदिर में वार्षिक उत्सव संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

*चौरा माता अंबे माताजी मंदिर में वार्षिक उत्सव संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु*

********************

*संबाद अजय पांडेय*

बदलापुर तहसील के मछली गांव स्थित चौरा माता अंबे माताजी मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं, माताओं, बहनों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके लिए भी प्रसाद घर-घर पहुंचाया गया।

 

उत्सव के मुख्य आयोजक अध्यापक चंद्रधर शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है और इसकी सफलता में समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है।

 

इस अवसर पर अधिवक्ता मतेंद्रनाथ शुक्ला, योगेंद्रनाथ शुक्ला, राजेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, सत्यदेव सिंह, प्रधानाध्यापक विनोद गुप्ता, राकेश शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, सुशील शुक्ला, अजय कुमार पाण्डेय, अंकुर शुक्ला तथा नन्हे दादा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *