बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सात वारंटियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

*बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सात वारंटियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बक्शा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतीश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में की गई। 2 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में बक्शा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवराम बिंद निवासी महनपुर, भूपेंद्र यादव उर्फ पप्पू निवासी बर्रेपट्टी, समरजीत निवासी उमरछा, शिवम उर्फ निरहू सिंह निवासी बरजी, जय सिंह उर्फ सुजीत कुमार, रामहित तथा हौशिला उर्फ नाटे, तीनों निवासी चककोठियातारा शामिल हैं। सभी आरोपी बक्शा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है|पुलिस ने निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दिया है।

इस अभियान में उपनिरीक्षक दुर्गा यादव, सकलदीप सिंह, हैदर अली, दुर्गविजय यादव, मो. शहनवाज सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल उमेशचंद यादव, रविंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, राकेश कुमार गुप्ता, रिक्रूट कांस्टेबल सच्चिदानंद, अभय कुमार पासवान, अमित सिंह तथा हिमांशु सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!