*न्याय पंचायत अर्जुनपुर के सफाई कर्मियों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान*
*******************
*संवाद शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर (जौनपुर)। विकासखंड बदलापुर के अंतर्गत न्याय पंचायत अर्जुनपुर के सफाई कर्मियों द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत जमऊपट्टी में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वयंभू महादेव मंदिर, फिरोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई।
यह अभियान एडीओ पंचायत बदलापुर रणजीत सिंह के निर्देश पर ग्राम प्रधान लालदेव यादव के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में मच्छरजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना रहा।
अभियान में न्याय पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 14 सफाई कर्मियों ने भाग लिया। इनमें जितेंद्र यादव, यमुना,रामचंद्र विश्वकर्मा, शिवकुमार, विनोद कुमार मिश्रा, सुरेंद्र गौतम, शमशेर बहादुर, चंद्रेश कुमार, नन्हे, अशोक कुमार, आरती यादव, बेबी गौतम, परमवीर, उर्मिला गौतम तथा अमन गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
एडीओ पंचायत रणजीत सिंह ने बताया कि मच्छरजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के मद्देनजर यह संयुक्त स्वच्छता अभियान विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सार्वजनिक मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
