अमरेज सिंह स्मृति द्वार का हुआ भूमि पूजन
प्रेमराजपुर गांव में 13.49 लाख रुपये में बनेगा स्मृति द्वार
मंगेश कन्नौजिया
सिकरारा जौनपुर I
प्रेमराजपुर गांव में मंगलवार को मल्हनी विधायक लकी यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार निर्माण का विधिविधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ।किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बताया कि स्व अमरेज सिंह के परिवार का आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान रहा है।वे घर परिवार की चिंता छोड़ 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। उनको गोरी सरकार प्रताड़ित करती रही।लेकिन वे लड़ाई से अलग नहीं हुए।ऐसे सेनानियों की यादों को सजों कर रखना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। प्रारम्भ में कर्मकांडी विद्वान वनवासी महाराज तथा ऋषिकेश पॉण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाँच ईंट तखकर भूमि पूजन कराया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह,विनय कुमार उपाध्याय,संजय सिंह एडवोकेट,राहुल यादव,संजय प्रधान,बबलू प्रधान,अनिल कुमार सिंह,श्याम लाल आदि रहे।कार्यक्रम।के संयोजक संजीव सिंह डब्लू ने लोगों का स्वागत व विकास सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
