*जौनपुर में लगने वाले गाजी मियां के मेले पर लगी रोक*

*जौनपुर में लगने वाले गाजी मियां के मेले पर लगी रोक*

प्रेम शर्मा

जौनपुर डीएम ने किया आदेश प्रशासन हुआ अलर्ट, 8 मई को लगने वाला मेला हुआ रद्द|

 

जौनपुर के खेतासराय में 8 मई को होने वाला मेला भी रद्द कर दिया गया है| जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए हैं| खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी |आयोजन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी| पुलिस पूरे क्षेत्र में निगरानी कर रही है| मेले के आयोजन से जुड़े मुजावर और दफाली पुलिस शक्ति के बाद गायब हो गए हैं |इन पर अंधविश्वास फैलाकर लोगों से धन, अनाज और मवेशी वसूलने के आरोप हैं| बीते वर्ष तक यह मेला बड़े स्तर पर आयोजित होता था |लोग दूर-दूर से कनूरी और मन्नतें लेकर आते थे|

आपको बताते चलें कि सैयद सालार मसूद गाजी मोहम्मद गजनवी का भांजा था| वह गजनवी की सेवा का सेनापति था| इतिहासकारों के अनुसार भारत पर हमलों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी |मंदिरों की लूट और विध्वंस में भी उसका हाथ था| बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर की सेना ने गाजी मियां की सेना को निर्णायक युद्ध में हराया था |इस युद्ध में गाजी मियां की मौत हो गई, और उसे बहराइच में दफनाया गया बाद में उसकी मजार बनाई गई| बहराइच और संभल में भी इसी तरह के मेलों पर पाबंदी लगाई गई है| मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में प्रशासन सतर्क है, और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *