*प्रतापगढ़ थाना संग्रामगढ़ के अंतर्गत नहर में मिला अज्ञात युवती का शव चेहरे पर मिले चोट के निशान*
*शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस*
अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला। गोंदाही गांव के पास शारदा सहायक नहर की जल शाखा में शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर नहर में शव दिखाई देने के बाद मौके पर थाना अध्यक्ष मनोज तोमर अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी मृतका की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। वह पीले रंग का सूट-सलवार पहने हुई थी। शव की स्थिति देखने पर उसका चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून भी निकला हुआ था,
जिससे प्रारंभिक तौर पर मारपीट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है। शव पर चोट के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ मनोज तोमर से जब बात की गई। उन्होंने बताया महिला की पहचान हो चुकी है। उसका नाम बबीता पत्नी सुशील गुप्ता के रूप में हुई जो लालगंज थाने के अंतर्गत आता है।इसकी गुमशुदी की रिपोर्ट लालगंज थाने में दर्ज है। उन्हीं के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
