प्रतापगढ़ में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या अवैध संबंध का था शक*

*प्रतापगढ़ में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की हत्या अवैध संबंध का था शक*

*आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पूरे भग्गू पिपरतली गांव में हुई इस घटना की सूचना पुलिस को रात 3 बजे मिली पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में घर के बाहर चप्पलों के निशान मिले।

हैंडपंप पर खून के धब्बे और रसोई में आधा खाया हुआ भोजन भी मिला।आरोपी श्रवण कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता को शक था कि उसके किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रवण को अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का शक था। इसी कारण दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।हत्या में प्रयुक्त हथियार को आरोपी ने घर के पीछे सूखे कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस हथियार को बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *