उचौरा में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन

*उचौरा में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र के सवंसा पावर हाउस उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती,फॉल्ट और खराब सेवा से परेशान होकर उपभोक्ताओं ने बिजली के मीटर उखाड़ दिए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की|

ऊचौरा सोनकर बस्ती और आसपास के लोगों का कहना है की सवंसा पावर हाउस उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या आती है| गांव में दो मेंन फेस लाइन की आपूर्ति होने के कारण लगातार फॉल्ट होते रहते हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं|

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली फाल्ट होने पर बिना पैसा लिए मरम्मत नहीं की जाती है| बक्सा विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी, अधिकारी यहां तक कि जेई भी फोन नहीं उठाते| जिससे समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता| कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन मौके पर समाधान नहीं हुआ और शिकायतों को गलत तरीके से निस्तारित कर दिया गया|

विरोध प्रदर्शन कर रहे साहिल सोनकर और बबलू सोनकर ने बताया कि उन्होंने जेई को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया|लाइनमैन बुलबुल पर उपभोक्ताओं के फोन नंबर को ब्लैक लिस्ट में डालने का आरोप भी लगाया गया| उनका कहना है कि फाल्ट होने पर बिना पैसा लिए मरम्मत नहीं की जाती|

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि मेंन फेस लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं| जिससे लगातार फाल्ट होते हैं और तार गिरने का डर बना रहता है| इस समस्या से लगभग 45 घरों को विद्युत आपूर्ति मे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है|

इस विरोध प्रदर्शन में बबलू सोनकर, साहिल सोनकर, आकाश सोनकर, प्रदीप सोनकर, सुनील सोनकर, सुकेश सोनकर, सिकन्दर सोनकर, विशाल सोनकर, रमेश यादव, हौंसिला देवी, वृंदा देवी, बबना देवी, कुमारी देवी, हंसा देवी, सहित बहुत से लोग मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!