शाहगंज उत्सव वाटिका में डांडिया-गरबा का आयोजन

*शाहगंज उत्सव वाटिका में डांडिया-गरबा का आयोजन*

प्रेम शर्मा

शाहगंज के नगर वाटिका उत्सव परिसर में विधायक रमेश सिंह एवं डॉ वेद प्रकाश सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित कर डांडिया-गरबा के आयोजन की शुरुआत की|

इस डांडिया-गरबा के आयोजन में बंगाली और गुजराती संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला बंगाली पोशाक में महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नृत्य किया| हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया|

प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना मनन पांडेय और समाजसेविका और उर्वशी सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहीं| विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया| रितु अग्रहरि को सर्वश्रेष्ठ परिधान, अमित भारती गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ जोड़ी, सुजल मोदनवाल और विभा सेठ को बेस्ट डांडिया नृत्य पुरस्कार मिला| विवेक चौबे डांडिया किंग और मोहिता जायसवाल डांडिया क्वीन बनी, कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, कोतवाल दीपेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे| समिति की बहनों और छोटी बच्चियों ने पारंपरिक गीतों पर डांडिया और गरबा किया| एक बच्ची ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर सबका ध्यान आकर्षित किया| आयोजक अनुपमा अग्रहरि ने कहा की नवरात्रि शक्ति-भक्ति और आनंद का पर्व है| कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *