*टोक्यो में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- ‘जापान टेक पावर…भारत टैलेंट पावर हाउस’*
सुशील कुमार शुक्ला
जिला संवाददाता- तीखी आवाज लखनऊ
शुक्रवार 29 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे हैं, जहां वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे। उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में India-Japan Economic Forum में संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी है।” उन्होंने ये भी कहा कि जापान का टेक पावर हाउस है, भारत का टैलेंट पावर हाउस मिलकर टैक रिवॉल्युसन का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “जापान भारत की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण भागीदार है – मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, हमारी साझेदारी विश्वास का प्रतीक है। भारत में, पूंजी सिर्फ बढ़ती नहीं, बल्कि इसे कई गुना बनाती है। आप सभी पिछले 11 वर्षों में भारत में हुए विकास और परिवर्तन से परिचित हैं। भारत में राजनीतिक स्थिरता और पारदर्शिता है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। 80 फीसदी कंपनियां भारत में विस्तार करना चाहती हैं।
*’दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है भारत’*
पीएम मोदी कहा, “बहुत जल्द, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में भारत का योगदान 18 फीसदी है और भारत के कैपिटल मार्केट्स से मजबूत रिटर्न दे रहे हैं। इस बदलाव के पीछे हमारी Reform, Perform और Transform का हमारा दृष्टिकोण इस सारी प्रगति का आधार है।