*बदलापुर थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी*
*********************
*संवाद- शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर :कोतवाली क्षेत्र के कडेरेपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव देखा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद डायल-112 पुलिस टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिस पर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।

महिला के हाथ पर दो टैटू बने हुए हैं, जिनमें एक पर “खुशबू” नाम अंकित है और दूसरे पर चाँद का चिन्ह। इसके अलावा हाथों में चूड़ियाँ, नेलपॉलिश और पैरों में बिछिया भी पाई गई। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृत्यु कुछ दिन पहले हुई होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या फिर हत्या का है।
इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ ह
