*प्रतापगढ़ में महिलाओं ने की ललही छठ पूजा परिवार की सुख शांति की कामना*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत सभी वार्डों में ललही छठ पूजा का आयोजन किया गया।

सभी महिलाओं ने अपने पूजा स्थल पर एकत्र होकर पूजा की। इसी क्रम में सोनपुरा तृतीय वार्ड नंबर 8 साहेब बाबा के मंदिर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुट कर ललही छठ की पूजा की व्रती महिलाओं ने सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। पूजा में फल, फूल, माला और विभिन्न प्रकार के पकवान चढ़ाए गए। इस दिन महिलाएं हल से जुड़ी किसी भी वस्तु का सेवन नहीं करतीं।पूजा में शामिल ज्योति मिश्रा, शोभावती मिश्रा, निशा मिश्रा, इंदु पाण्डेय, आरती मिश्रा, प्रभावती देवी, प्रमिला मिश्रा, सुषमा मिश्रा आदि अन्य महिलाओं ने बताया कि यह व्रत परिवार की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। ललही छठ व्रत का विशेष महत्व संतान के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए माना जाता है।यह पर्व मातृत्व की महिमा और संतान के प्रति माताओं के समर्पण को दर्शाता है। साथ ही यह सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का प्रतीक भी है। महिलाएं इस पूजा के माध्यम से अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं।
Post Views: 602