प्रा. विद्यालय जमऊपट्टी में SIR जनसुनवाई

*प्रा. विद्यालय जमऊपट्टी में SIR जनसुनवाई*

 

*खंड विकास अधिकारी बदलापुर तथा प्रधानाध्यापक द्वारा सुनवाई करते हुए किया जा रहा निस्तारण*

********************

*संवाद शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर जनपद के बदलापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमऊपट्टी प्रा विद्यालय में सरकार की प्रभावी एसआईआर (SIR) योजना के तहत सघन सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी स्वयं खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा की जा रही है।

 

बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान मैपिंग और अभिलेखों का गहन मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:45 बजे तक 44 तामील नोटिसों की मैपिंग कर उनका निस्तारण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे मामले हैं जिनके मायके से संपर्क कर मामले का निस्तारण किया जा रहा है

 

अभियान के अंतर्गत पूर्व में तामील की गई नोटिसों तथा संभावित गड़बड़ियों का पुनः परीक्षण किया जा रहा है। सभी तथ्यों का मिलान कर सामने आई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है। साथ ही उपस्थित फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी किया गया।

 

इस कार्य में ब्लॉक स्तर से आई विभिन्न टीमों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। टीम में ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार रजक, कुलदीप यादव, ग्राम प्रधान लालदेव यादव,प्रेम यादव तथा प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय ,सहायक अध्यापक प्रदीप सरोज, रामजी राम, BLO मालती यादव ,संगीता शुक्ला, रेखा, पंचायत सहायक दिव्येश ,ग्राम रोजगार सेवक विद्याकांत शुक्ला शामिल रहे।

 

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एसआईआर सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की निगरानी जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी स्तर से भी की जा रही है और इसे सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए चार काउंटर पर कार्य किया जा रहा है ताकि किसी को काफी समय इंतजार ना करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *