*जौनपुर की होनहार छात्रा ने किया जिले का नाम रोशन*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: खेतासराय की एक होनहार छात्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है| खेतासराय रानीमऊ गांव की रहने वाली साक्षी यादव ने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है |साक्षी पत्रकार श्यामचन्द्र यादव की पुत्री है |उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा विटी गर्ल्स इंटर कॉलेज से पूरी की| इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए काॕमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस (सीयूईटी) में सफलता प्राप्त की|
साक्षी शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही है| उसकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है| पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, शांति भूषण मिश्रा, किश्वर सुलताना, विभा पांडेय, और गुड्डू यादव सहित बहुत से लोगों ने उन्हे बधाई दी|