श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित माँ महा मैत्त्रायायनी योगिनी अकेडमी के तत्वावधान मे 80वाॅ स्वतन्त्रता दिवस समारोह निम्न कार्य क्रमो के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
प्रातःकालीन सफाई एंव श्रमदान, तिरंगा यात्रा विद्यालय, एंव शाखा आश्रम से होते हुए लगभग एक किलोमीटर तक गया, तिरंगा यात्रा एंव बच्चो के द्वारा लगाए जा रहे राष्ट्र भक्ति नारो से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होकर आकर्षण का केंद्र रहा
ध्वजारोहण विद्यालय के छात्र आरबी, ओम एंव श्रेया निषाद द्वारा संयुक्त रुप से किया गया, राष्ट्र गान, विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनमानस मे देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया
कार्य क्रम मे श्रेया निषाद, सुहानी, राघवेन्द्र, अक्षत, श्रेया मिश्रा, आरव, अबी, प्रज्वल, कार्तिक, अनुज, श्रेयांस, शिवशक्ति, आदित्य, आर्या आदि बच्चो ने अपने सुन्दर प्रदर्शन से लोगो का मन मोह लिया
अन्त मे शाखा मंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभ कामना प्रेषित करते हुए राष्ट्र हित को ध्यान मे रखकर वसुधैव कुटुम्बकम को चरितार्थ करते हुए जीवन की सार्थकता को सिद्ध करे का आवाहन किया
कार्य क्रम का सफल संचालन पूर्णिमा सिंह द्वारा किया गया, कार्य क्रम को सफल बनाने मे अमर बहादुर, अजय सिंह, मिहिर कुमार एंव आयूष के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा
अन्त मे मिष्ठान का वितरण कर कार्य क्रम समापन की घोषणा की गई
