सिगरामऊ थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

*सिगरामऊ थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

 

*थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी*

*******************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने कंधे शस्त्र और बाजू शस्त्र की मुद्रा में राष्ट्रीय ध्वज को गार्द की सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा थाना परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

ध्वजारोहण के उपरांत थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने कहा कि जनता को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की सबसे बड़ी सेवा है। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनना और उसे आवश्यक सुरक्षा एवं न्याय दिलाने का प्रयास करना पुलिस का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी होती है। व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, उसे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। पुलिस को समाज की सुरक्षा की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा, मन, वचन और कर्म से निभाना ही पुलिसकर्मियों की सबसे बड़ी राष्ट्रसेवा होगी।

 

समारोह के समापन पर थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य, उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दुबे, उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव, हेड मोहर्रिर विजय यादव, हेड कांस्टेबल विश्वेश द्विवेदी, कांस्टेबल कमलेश कुमार, सौरभ सिंह, सत्येंद्र कुमार, रियाज, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!