स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

*स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह*

 

*उत्कृष्ट कार्य, सराहनीय सेवा और शौर्य के आधार पर पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल

सिगरामऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान चिन्हों से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट कार्यों, सराहनीय सेवाओं, सेवा अभिलेख तथा शौर्य के आधार पर पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए गए।

सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सिगरामऊ थाने में पूर्व में कार्यरत रहे थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर, इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राकेश यादव तथा उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

 

पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए गए इन सम्मान चिन्हों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में दिखाई गई उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, साहस एवं जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के बीच इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

 

विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विभाग द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!