*जिला अस्पताल में स्थापित सिटी स्कैन मशीन मरीजो के लिए होगी पूरी तरह फ्री* 

*जिला अस्पताल में स्थापित सिटी स्कैन मशीन मरीजो के लिए होगी पूरी तरह फ्री*

*********************

*जिला ब्यूरो -अरुण कुमार जायसवाल*

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारगिरीश चंद्र यादव ने पूर्व सांसद केपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह व जिलाधिकारी जौनपुर की उपस्थिति में अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत 1.56 करोड़ की लागत से 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का फीता काटकर विधिवत मंत्रोंचार व पूजन करलोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने अस्पताल को एमआरआई मशीन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मशीन की स्थापना भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साहिबाबाद की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लग जाने से मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। जिला चिकित्सालय में यह अब पूरी तरह निशुल्क होगा, सीटी स्कैन के लिए जहां 22 सौ से तीन हजार रुपये मरीज को देने होते थे ।बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में न्यूरो के अलावा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए उन्होंने कहा। इस मौके पर पूर्व सांसद केपी सिंह, जिलाधिकारीडाॅ.दिनेश चंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह पूर्व सांसद के पी सिंह अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ सहित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!