*सिंगरामऊ थाना समाधान दिवस पर दो प्रार्थना पत्र प्राप्त, एक का मौके पर निस्तारण*
***********************
*संवाद :शिवपूजनमिश्रा*
सिंगरामऊ। थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतज़र के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में दो फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। दोनों प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे।
थाना प्रभारी ने एक मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण करा दिया। काफी दिनों से लंबित चल रहे इस विवाद के समाप्त होने पर दोनों पक्षों ने संतोष जताया तथा सरकार की पहल की सराहना की।
दूसरे प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मी, हल्का लेखपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
