*जिला बदर अपराधी गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के खेतासराय थाना अंतर्गत पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है| आरोपी अलीम उर्फ मोहम्मद अलीम रानीमऊ गांव का रहने वाला है| छब्बीस वर्षीय अलीम के खिलाफ पहले से ही तेरह मुकदमे दर्ज हैं|
अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अलीम को 10 जून 2025 से एक महीने के लिए जिला बदर किया गया था|इस आदेश की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी गई थी, लेकिन आरोपी आदेश की अवहेलना कर जिले में ही रह रहा था| 26 जून को दोपहर 1:50बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे लेझरहीं गांव से गिरफ्तार कर लिया|आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| अलीम पर गोवध, हथियार रखने, मादक पदार्थ रखने और जान लेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं|इनमें जौनपुर के खेतासराय खुटहन और शाहगंज थानों के साथ अयोध्या के बीकापुर थाने में भी मामले दर्ज हैं| थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव और कांस्टेबल शुभम त्यागी की टीम ने यह कार्यवाही की|
*जिला बदर अपराधी गिरफ्तार*
