72 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन गिरफ्तार 

72 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

सिकरारा (जौनपुर)

नशा निरोधक कार्य बल (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) गाजीपुर व थाना सिकरारा की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात 72 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बरामद एक चार पहिया व एक दो पहिया वाहन के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह व थाना प्रभारी सिकरारा अखिलेश कुमार मौर्य के साथ साथ उप निरीक्षक श्रीधर शुक्ला व विनोद कुमार सिंह की टीम ने मडियाहूं – मछलीशहर मार्ग पर अरुआवा बाजार के पास से रात लगभग 11:50 बजे मुखबिर की सूचना पर मडियाहूं की तरफ से आ रही एक कार को रोका उसमें तलाशी के दौरान दो बोरी में 72 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक सूरज यादव निवासी सरावां थाना मछलीशहर के साथ भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के महजूदा गांव के दो युवक राजेश सिंह व रमेश चंद्र चौहान पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *