लापता वृद्धा का शव, बक्शा पंचायत भवन के पीछे मिला; जिला अस्पताल में हुई पहचान

*लापता वृद्धा का शव, बक्शा पंचायत भवन के पीछे मिला; जिला अस्पताल में हुई पहचान*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन में मिले वृद्ध के शव को तीन दिन बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी 75 वर्षीय प्रकाश वाला श्रीवास्तव के रूप में की| इधर परिवार वालों ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी की सूचना समय रहते देने के बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की| जिससे उन लोगों को अपनों की तलाश में तीन दिन तक भटकना पड़ा|

परिजनों के अनुसार प्रकाश वाला श्रीवास्तव 25 जुलाई की सुबह सुबह करीब सात बजे घर से निकली थी| उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने हर संभावित स्थानों पर लगातार उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला| इसी बीच सूचना मिली कि बक्सा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन से एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ है|

सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने शव की पहचान प्रकाश वाला श्रीवास्तव के रूप में की| शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया|

बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों की लिखित तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है| उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का सही पता चल सकेगा| फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है| और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे मौत की परिस्थितियों का खुलासा हो सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!