स्कूल के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, जीजा-साला गंभीर घायल

*स्कूल के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, जीजा-साला गंभीर घायल*

दधीच विश्वकर्मा

चांदा (सुलतानपुर)। प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दिव्य दीक्षा दृष्टि धौरहरा स्कूल के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

जानकारी के अनुसार, मुरैनी गांव निवासी अखिलेश (28) पुत्र हौशिला अपने साले सौरभ (26) पुत्र जवाहरलाल, निवासी भैरियार, के साथ बाइक से कोथरा बाजार से अमरूपुर जा रहे थे। रास्ते में दिव्य दीक्षा दृष्टि धौरहरा स्कूल के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सौरभ का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!