*प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में अधिकारियों संग मनाया रंगोत्सव*

*प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में अधिकारियों संग मनाया रंगोत्सव*

 

*पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट में किया गया भव्य तरीके से होली मिलन समारोह*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में होली के पावन पर्व पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों के साथ होली का त्योहार मनाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली मिलन समारोह में शिरकत की। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ,क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी व सभी आला अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।दोनों स्थानों पर अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। समारोह में हर्ष और उमंग का माहौल रहा। नाच गानों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह फिल्मी गानों की धुन पर खूब थिरके सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी

*थाना आसपुर देवसरा में धूमधाम से मनाई गई होली*

थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह व सभी उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और फिल्मी गानों पर सभी लोग नाच गानों के साथ होली के इस पर्व को मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *