*दो सगे भाइयों का एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हुआ चयन*

*दो सगे भाइयों का एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हुआ चयन*

 

अशोक कुमार वर्मा

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक साथ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर अपनी मेधा का परचम लहराया है। बृहस्पतिवार को भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद पूरे परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है।

मदनपुर गांव के रहने वाले निजामुद्दीन पेशे से व्यवसायी हैं और व्यवसाय से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार बेटे व तीन बेटियां हैं बड़ा बेटा व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और तीनों बेटे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर एग्जाम पास किया। तीनों भाइयों ने एक साथ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की शारीरिक परीक्षा को भी पास किया। बृहस्पतिवार को जारी हुए फाइनल रिजल्ट में मोहम्मद सलमान अली व मोहम्मद सैयद शाहबाज अली दो भाइयों का चयन हो गया वहीं तीसरे भाई का कुछ नंबरों से चयन नहीं हो पाया।

एक परिवार में दो सगे भाइयों का चयन होने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है और क्षेत्र और रिश्तेदार लोगों की तरफ से बधाइयां मिल रही है। इनके पिता निजामुद्दीन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों की इस उपलब्धि पर उनको तथा शिक्षकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *