*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख , मुकदमा दर्ज*
*सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलवाले के नाम पर लिया था पैसा और दिया फर्जी नियुक्ति पत्र*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी संतोष कुमार खरवार ने पवन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बैसन का पुरवा मोहनगंज थाना कोतवाली देहात के विरुद्ध सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलवाने के नाम पर लगभग 10 लाख रुपए ठगने तथा उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि उसकी मुलाकात पवन श्रीवास्तव से हुई। परिचय के पश्चात उन्होंने सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न तिथियां में लगभग 9 लाख 70 हजार रुपए रुपए की रकम अपने खाते में स्थानांतरित करा ली। बीते 16 सितंबर 25 को फर्जी नियुक्ति पत्र उन्हें पकड़ा दिया। जो जालसाजी कर बनाया गया था। खुद के ठगे जाने के एहसास पर जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोप है कि उन्हें तरह-तरह की धमकी के साथ हत्या करवा देने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
