*प्रतापगढ़ में करंट से लाइनमैन की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम*

*प्रतापगढ़ में करंट से लाइनमैन की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम*

*मुआवजे और कार्रवाई की, मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रहा मार्ग*

*आठ दिन के मासूम बेटे और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गया सचिन, गांव में पसरा मातम*

प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी लाइनमैन सचिन चौधरी की पानी की टंकी की लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से हुई मौत शुक्रवार को गांव में आक्रोश फैल गया।

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आर्थिक सहायता तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम पूरेंद्र मिश्र, सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह तथा आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया पहुंच गए और परिजनों से वार्ता शुरू की मृतक सचिन

चौधरी के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पत्नी आरती चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी सारवी और करीब आठ दिन के मासूम बेटे सार्विक को छोड़ गए हैं। परिवार के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना रहा।करीब दो घंटे तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद *एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।* इसके बाद शव को घर ले जाया गया। परिजन लगातार आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *