प्रतापगढ़ जिले के ग्राम सभा बिनैका में श्री विष्णु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया। जिसमें आई०पी ०एस० में चयनित 95 वीं रैंक प्राप्त श्रृष्टि मिश्रा तथा ई पी एफ ओ पद पर चयनित गौरव पान्डेय और ए.एस.ओ.के पद पर चय
नित गरिमा पाण्डेय को ग्राम वासियों और श्री विष्णु चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रबंधिका रीता त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आई० पी०एस० चयनित सृष्टि मिश्रा का कहना है कि मेरे पिता आदर्श मिश्र और माता बबिता मिश्रा के मार्गदर्शन में ही यह सफलता प्राप्त हुई है।
मेरे पिता विदेश मंत्रालय में अपर सचिव हैं इसलिए मेरी ज्यादातर पढ़ाई विदेश में ही हुई हैं हाई स्कूल मैने दिल्ली से किया है पापा के द्वारा मुझे सिविल सर्विस के लिए प्रेरित किया गया अपने पिता के सपनो को पूरा करने के लिए हमने मेहनत की और सफलता मिली सृष्टि मिश्रा के दादा कपिल देव मिश्र का कहना है इतनी बड़ी सफलता से मैं बहुत प्रसन्न हूं मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ट्रस्ट के प्रबंधक विमल चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट अध्यक्ष- सुरेश नारायण त्रिपाठी योग शिक्षक, डॉ ० यमुना शंकर पान्डेय, गौतम प्रसाद तिवारी, शेषनाथ तिवारी, चंद्र प्रकाश शुक्ल, विजय बहादुर सिंह, बृजेश दूबे शिक्षक, अनिल कपूर उपाध्याय, पुनीत तिवारी, प्रशांत मिश्र,आशीष मिश्र,अमित मिश्र ,मनोज तिवारी,पंकज तिवारी ,सुरेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे सभी लोगों ने इतनी बड़ी सफलता के लिए सृष्टि मिश्रा, गौरव पाण्डेय,गरिमा पाण्डेय को ढेर सारी शुभकामनाएं दी !
