*अखंड रामायण कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति की हत्या*
प्रेम शर्मा
जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में बुधवार की रात अखंड रामायण कार्यक्रम से प्रसाद लेकर लौट रहे 45 वर्षीय भूपेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई| गांव के बाहर सुनसान जगह पर घात लगाकर उनपर तीन लोगों ने लाठी-डंडो और शराब की बोतलों से हमला किया|
आपको बताते चलें भूपेंद्र सिंह पुत्र जयशंकर सिंह रामायण कार्यक्रम मे खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में हमलावरों ने उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई |जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की| उन्हें एक सुनसान स्थान पर खून से लथपथ हालत में पडा़ हुआ पाया गया| घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे| मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| पुलिस मामले की गहन जांच मैं जुट गई है|
*अखंड रामायण कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति की हत्या*
