स्कूल के पास छात्राओं से अश्लील हरकत करते, दो युवक गिरफ्तार

*स्कूल के पास छात्राओं से अश्लील हरकत करते, दो युवक गिरफ्तार*

मंगेश कन्नौजिया

जौनपुर: महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय के आसपास छात्राओं और महिलाओं से अभद्रता करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मनचलों में हड़कंप मच गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय के आसपास अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और अभद्र बातें करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन प्रजापति पुत्र मदन लाल निवासी इटहा थाना सुजानगंज तथा भोला प्रजापति पुत्र सूर्यनाथ प्रजापति निवासी खपरहा थाना सिकरारा के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल जगनरायण वर्मा, महिला कांस्टेबल लता सिंह, नीलम अहिरवार एवं प्रिया सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!