महदा ग्राम पंचायत में समूह गठन अभियान तेज, आज पांच नए समूह बने

*महदा ग्राम पंचायत में समूह गठन अभियान तेज, आज पांच नए समूह बने*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। क्षेत्र के महदा ग्राम पंचायत में सरकार की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह गठन अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी बदलापुर के निर्देश पर नोडल अधिकारी अनिल मौर्य की देखरेख में ग्राम प्रधान रवि मौर्य के नेतृत्व में शनिवार को पांच नए समूहों का गठन किया गया।

इससे पूर्व बीते दो दिनों में भी 10 समूहों का सफल गठन किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 15 समूहों का गठन हो चुका है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राम प्रधान रवि मौर्य ने बताया कि इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। वे आपस में सहयोग कर छोटे-छोटे उद्यम शुरू कर सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगी।

 

नोडल अधिकारी अनिल मौर्य ने कहा कि विकास खंड स्तर से इन समूहों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही इन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके समग्र विकास का प्रयास किया जाएगा।

 

इस अवसर पर समूह सखी रेखा विश्वकर्मा, आजीविका सखी कुसुम, स्वास्थ्य सखी सुषमा सरोज, आईसीआरपी बबीता विश्वकर्मा, कोटेदार अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *