*प्रतापगढ़/थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक*

प्रतापगढ़ जिले के विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के भनईपुर ककरहवा में स्थित महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज का एक सौ उन्नीसवां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार चौरसिया अपर जनपद न्यायाधीश प्रयागराज,और विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनोरम प्रस्तुतीकरण किया गया, देश भक्ति गानों पर छात्र-छात्राओं एवं वहां पर उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा जमकर तालियां बजाईं गई। इस समय छात्र-छात्राओं को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा गोल्ड मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने छात्राओं के लिए इमरजेंसी कॉल 112 ,1098,1090 के बारे में पूरी जानकारी दी गई। स्थापना दिवस पर विद्यालय के बड़े बाबू मनोज शर्मा,पीटी मास्टर विनीत यादव, सहित विद्यालय के हजारों छात्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे, साथ ही क्षेत्र के सैकड़ो संभ्रांत व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *