प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का किया गया आयोजन

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का किया गया आयोजन*

*सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे।*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में पथ संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बन्धुओं के द्वारा आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में विजय दशमी उत्सव पर्व पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ।इसी दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी अखण्ड साधना का शुभारंभ किया था ।

बर्ष 2025 में अब यह साधना 100 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पुर्ण कर रही है। यह केवल संघ की यात्रा नहीं बल्कि हिंदू समाज के आत्मविश्वास और विश्वकल्याण के संकल्प की यात्रा है। यह अवसर इतिहास का साक्षी वनने का है। राष्ट्र समाज और संघ के साथ मिलकर परम वैभव के संकल्प को साकार करने का है ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ ने अपने वक्तव्य में कहा आजादी से लेकर अब तक राष्ट्र के हर सुख दुख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लगे रहते हैं चाहे वह करोना जैसी महामारी का समय हो व देश में आपदा की स्थिति हो देश के लिए मर मिटने व सेवा भाव के साथ संघ के कार्यकर्ता लगे रहते हैं। तत्पश्चात चिंतामणि जिला संचालक कार्यक्रम के आयोजक पुनीत, लक्ष्मी सेठ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बंधुओं के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया जिसमें जनार्दन सिंह ,विवेक नन्द सिंह ,रणजीत सिंह , वेद प्रकाश सिंह, दिलीप मिश्र, राकेश सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत रामगंज , अमित सिंह राजपूत, महेंद्र मिश्र,सूर्यनारायन मिश्र,संजय सिंह, डॉ चेतन पान्डेय ,डॉ संदीप ,सुर्यमणी मिश्र, रवि उपाध्याय ,हरीकेश पाठक, विजय मिश्र, लालबहादुर यादव ,हंसराज यादव , वतन तिवारी , सुभाष चंद्र हलवाई , संदीप वरनवाल,रविसेन सिंह ,कान्ति लाल दुबे , विनोद उपाध्याय,देवेन्द्र मिश्र आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में नगर वासी में उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *