*लम्भुआ बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष रविशंकर उपाध्याय एडवोकेट की अध्यक्षता में शुरू*
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
लम्भुआ तहसील बार एसोसिएशन की एक जरूरी बैठक अधिवक्ता हाल में हो रही है जिसमें प्रमुख मुद्दे निम्न प्रकार से है
अदालतों में आन लाइन मुकदमा खारिज कर निर्णित किये जाने जिससे वादकारी वा अधिवक्ता का नुकसान हो रहा है कोर्ट और लखनऊ शासन के दबाव में काफी मामलों को जो लम्बे समय से लंबित दिख रहे थे वादी और अधिवक्ता के रहते हुए यह मुकदमे को निर्णित कर दिया गया पुनः बाज दायरा लिया जा रहा है यह किसानों को परेशान करना और अधिवक्ताओं को खरी खोटी सुनना पड़ रहा बादकारी हैरान वा परेशान होने के कारण आखिर अपने द्वारा नियुक्त किये गए अधिवक्ता से ही अपना दुख कह सकता है आखिर अब कोई किसान अपने घर से आए और क्या वह अपनी पत्रावली खोजने पर नहीं मिल रही है आखिर जिम्मेदारी किसकी है लम्भुआ तहसील में 6 कोर्ट हैं उपजिलाधिकारी की कोर्ट वा
उपजिलाधिकारी न्यायिक, नायब चाँदा, नायब भदैया, सी ओ चकबंदी लम्भुआ तहसील का सबसे बड़ा दर्द यहाँ RK और AWBN के महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं जिसको देख रेख में सिर्फ एक व्यक्ति के रखा गया है नाम न छापने की शर्त पर अधिवक्ताओं ने बताया कि वह व्यक्ति अपने पद के साथ कई पदों का निर्वहन कर रहा है इस तहसील में इस प्रकार के कई खेल चल रहे हैं अब आप खुद ही सोचने पर विवश हो जाइए कि आखिर किसान का काम कैसे आसान हो सकता है लम्भुआ की तहसील राम नाम पर चल रही है यही हाल विकास खण्ड का है यही हाल बिजली विभाग का है यही हाल स्वास्थ्य विभाग का पूरा का पूरा सिस्टम बे पटरी चल रहा है कब सुधार होता है यह कोई नहीं जान रहा है
