*कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन के जरिए रूबरू हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।*

*कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन के जरिए रूबरू हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।*
==============================
शिवाकान्त दूबे
संवाददाता तीखी आवाज सुल्तानपुर

___________________________________

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियो से मिलते नजर आए। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी, बल्कि उसका निस्तारण भी करते नजर आए। इसके साथ ही कई समस्यायों के निस्तारण के लिए विधायक विनोद सिंह अधिकारियों से वार्ता की, और जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।
यहां के बाद पूर्व मंत्री स्थानीय सभागार पहुंचे और सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार के साथ प्रजापति समाज के लोगों से रूबरू हुए। उनका हाल चाल लिया, उनकी फरियाद सुनी और निस्तारण की बात कही। उन्होंने साफ किया की ये कोई चुनावी बैठक नही है। पूर्व मंत्री ने प्रजापति समाज के लोगों को आश्वस्त किया वे हमेशा आप लोगों के सुख दुःख साथ हैं। जब भी जरूरत हो याद करें, वे हमेशा तैयार मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *