*दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in मछली शहर जौनपुर*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2024 धारा 376,504,506 भादवि तथा पाक्सो एक्ट थाना सुजानगंज जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक पाठक पुत्र स्व0 रामलखन निवासी ग्राम दारूनपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को को बरईपार मोड (बराई) के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
