*दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक के उडे़ परखच्चे, चालक की हुई दर्दनाक मौत* 

*दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक के उडे़ परखच्चे, चालक की हुई दर्दनाक मौत*

*********************************

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज -जौनपुर

जौनपुर शाहगंज मार्ग पर गुरैनी पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई |ट्रक चालक को झपकी लगने का कारण बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गई जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

आपको बता दें कि गुरैनी पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ी थी मिर्जापुर निवासी विजय कुमार 28 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल गोरखपुर से गिट्टी उतार कर खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था कि गुरैनी पेट्रोल पंप के पास उसे झपकी लग गई जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के किनारे खड़ी एक दूसरी ट्रक में टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया |घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गई जहां चिकित्सकों ने घायल विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल ट्रक चालक विजय कुमार की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!