*पशु आश्रय स्थल में अनियमितता को लेकर व्यापारी नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* 

*पशु आश्रय स्थल में अनियमितता को लेकर व्यापारी नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*

 

अशोक कुमार वर्मा

 

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

लम्भुआ क्षेत्र में स्थित विभिन्न पशु आश्रय स्थलों में अनियमितता को देखते हुए व्यापारी नेता जयशंकर त्रिपाठी ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विधिक के कार्रवाई करने की मांग की और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर शिकायत करेंगे।

हाल ही में लम्भुआ क्षेत्र में स्थित खुनशेखपुर गौशाला के निकट काफी संख्या में गोवंश के कंकाल पाए गए थे। जिस पर अधिकारियों ने लीपा पोती करते हुए बता दिया कि यह कंकाल अगल-बगल गांव के जानवरों के हैं, गौशाला के नहीं हैं। जबकि ग्रामीणों का आरोप था कि सभी कंकाल गौशाला के गोवंशों के हैं। इसी मामले से आक्रोशित व्यापारी नेता जयशंकर त्रिपाठी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और उन्हें अवगत करवाया कि जितनी संख्या गौशाला में गोवंशों की दर्ज थी उतने गोवंश मौके पर नहीं मिले। खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारी की मदद से कई गांव से पिकअप भर भर कर गोवंशों को मंगा रहे थे और गौशाला में रख रहे थे। बिना चारा एवं बिना इलाज के काफी संख्या में गोवंश की मौत हो गई। शासन प्रशासन को अवगत करवाने तथा वीडियो भी जारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गौशाला में जो गोबर एवं खाद मौजूद है उसे भी बेच लिया जा रहा है। योगी सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है लेकिन खंड विकास अधिकारी प्रधान सेक्रेटरी मौज कर रहे हैं। अगर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो अब यह मुद्दा मुख्यमंत्री दरबार में उठेगा मौके पर देवेन्द्र पाण्डेय, विपिन तिवारी, संजय पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, गुड्डु तिवारी, अमित सिंह,राम फल निषाद महेश निषाद, राजेश निषाद वा श्याम नाथ पाण्डेय और लगभग 70 ग्रामीणों ने कलेक्ट्री पहुंच कर ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!