जौनपुर में डॉ बहादुर अली खान का क्लीनिक सील

जौनपुर में डॉ बहादुर अली खान का क्लीनिक सील
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷

नागेंद्र कुमार तिवारी

जिला संवाददाता तीखी आवाज, जौनपुर, शनिवार, दिनांक 16 सितंबर, 2023/

जौनपुर में केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस, मेडिकल टीम, ने डॉक्टर बहादुर अली खान के क्लीनिक पर आज दोपहर 2:00 बजे छापा मारा| जिसमें प्रतिबंध दवाओं का भंडार मिलने पर टीम ने कुछ मेडिसिन का सैंपल लेकर के क्लीनिक को सील कर दिया| केराकत नगर नरहन के प्रसिद्ध डॉक्टर बहादुर अली खान के क्लीनिक पर कुछ दिनों से शिकायतों को लेकर विभिन्न विभागों की टीम गठित हुई |टीम ने डॉक्टर बहादुर अली खान के क्लीनिक पर दोपहर 2:00 बजे के लगभग छापा मारा| जहां पर प्रतिबंध मेडिसिन का भंडार देख टीम के होश उड़ गए |टीम ने काफी देर तक वहां पर मौजूद हर मेडिसिन की गहनता से जांच की, टीम ने 15 से अधिक मेडिसिन का सैंपल लिया| और मेडिकल टीम ने क्लीनिक सील कर दिया| एसडीएम नेहा मिश्रा, ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब जांच पूरी होने तक क्लिनिक नहीं खोला जा सकता है |इस मौके पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉक्टर तुलसीदास वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी, और राजस्व विभाग की भी टीम मौके पर मौजूद रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *