प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी को मिल रही है जान से मारने की धमकी जिसके कारण नगर वासियों में भारी आक्रोश है नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी का कहना है सोनपुरा द्वितीय वार्ड नंबर 12 बनहरा के उमाशंकर यादव पुत्र रामदुलार, शिव बहादुर यादव उर्फ रिंकू पुत्र मंगला यादव, रोहित यादव पुत्र राजमणि व कई अज्ञात व्यक्तियों ने 13 सितंबर 2023 को रात्रि लगभग 9 बजे महेंद्र यादव ग्राम छतौना के यहां से निमंत्रण खाकर आ रहे थे तभी इन लोगों ने फोन कर के बद्दी बद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे जिसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी ने थाना आसपुर देवसरा मैं प्रार्थना पत्र देकर किया जिसे संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा संजय पाण्डेय ने बताया की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने व फोन पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में धारा 504, 507 भादवि0 व sc/St act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी पट्टी महोदय द्वारा की जाएगी । अध्यक्ष ने कहा कि हमें प्रशासन के ऊपर पूरा विश्वास है एक दलित अध्यक्ष के साथ न्याय ही होगा यह सुनकर नगर वासियों में भारी आक्रोश हो गया है क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि हमारे नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी के साथ न्याय नहीं मिला तो हम जिले का घेराव करेंगे भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे सीमा देवी (सभासद वार्ड 1) विनय कुमार (वार्ड नंबर 2 सभासद) डॉ धीरज कुमार( सभासद वार्ड नंबर 9) मनोज गौतम( वार्ड नंबर 3 सभासद )विकास गौतम( वार्ड नंबर 4 सभासद) जिला जीत, जसवंत ,राजेश ,विजय प्रकाश, श्याम सुंदर, डॉक्टर संजय ,राम लवट खरभान गौतम, संदीप, सुनील ,अशर्फी लाल गौतम, विनोद, धर्मेंद्र गौतम ,राजदेव गौतम, विदेशी ,आदि सभी लोगों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष अशोक त्यागी को मिल रही धमकी के कारण नगर वासियों में भारी आक्रोश
