नाबालिग किशोरी ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप*

*नाबालिग किशोरी ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप*
*माता चरण पांडे*
*संवाददाता तीखी आवाज मछली शहर*

शिक्षा जगत के इस पवित्र स्थान को ही कुछ शिक्षक कलंकित करके कई युगों के रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया है। इसी तरह का फिर एक मामला सामने आया हैजहां पवारा थाना क्षेत्र के सराय बीका बाजार में चल रहे एक कोचिंग संस्थान के अध्यापक पर पड़ोस की नाबालिग किशोरी ने उसके साथ लगातार छेड़खानी तथा शारीरक संबंध बनाने के प्रयास करने आदि कलंकित कारनामे का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सराय बीका बाजार में चल रहे एक कोचिंग संस्थान के अध्यापक पंकज यादव पर कोचिंग पढ़ने आ रही एक 14 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया लगभग 5 दिन से वह मेरे साथ छेड़छाड़ कर रहा था, वह उसके शरीर के प्राईवेट जगहों को निहारने और छूने के साथ ही अन्य कलंकित कारनामे करता आरहा था। किशोरी के अनुसार भय के कारण किसी से इस बात पर कोई चर्चा नहीं की थी। किन्तु अध्यापक द्वारा बार-बार ऐसा किया जाने लगा। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने मां व घर वालो को दी। जब इस बात की जानकारी घर वालों को हुई तो परिजन कोचिंग संस्थान में पहुंचकर अध्यापक के बारे में पूछताछ करने लगे। पंकज यादव को इस बात का पता चल गया की किशोरी के घर वालों की सारी बात की जानकारी हो गई है तो वह फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी के घर वालों ने पवारा थाने में अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। मामले मे थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया की किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपित के घर पर दो बार दबिश दी गई किन्तु वह मौके से फरार हो गया। अध्यापक के इस कृत्य से अन्य अध्यापकों में गुस्सा का माहौल बना हुआ है। अध्यापकों का कहना है कि अभिभावक बहुत विश्वास से हमारे पास पढ़ने के लिए बच्चों को भेजता है लेकिन पंकज यादव जैसे अध्यापकों के कार्य से अध्यापक जगत शर्मसार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!