*प्रतापगढ़: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*आसपुर देवसरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तेलियानी पुलिया के पास से किया गिरफ्तार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव एवं कांस्टेबल प्रवेश चौहान क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के तेलियानी पुलिया के पास से अभियुक्त विक्रम चौहान (24 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र प्रताप चौहान, निवासी ग्राम काशीपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में धारा 64(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
