आस्था का पर्व छठ पूजा महापर्व, छठ पूजा पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ

*आस्था का पर्व छठ पूजा महापर्व, छठ पूजा पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ*

प्रेम शर्मा

जौनपुर शाहगंज में भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है| पर्व के तीसरे दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तों की भारी भीड़ देखी गई| श्रद्धालु पूजा सामग्री और दऊरा सिर पर लेकर पारंपरिक गीतों की धुन पर छठ पूजा घाटों की ओर बढ़ रहे थे| जिले के प्रमुख घाटों जैसे गोपी घाट,अचला घाट, बीवीपुर घाट,बेलाव घाट, चकरिहवा घाट, और कूड़ादैत घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा| शाम होते ही घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पडी़| जहां ब्रती महिलाओं ने पानी में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ दिया |उन्होंने अपने परिवार विशेष कर बेटों और पतियों की लंबी उम्र के लिए मंगलकामना की|

ग्रामीण इलाकों में सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर गजब का उत्साह है। रविवार को पूजन की पूर्व संध्या पर व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने खरना का व्रथ रखा|परिजनों के साथ सम्बंधित घाटों पर जाकर वेदी बनाया और पूजन किया। घरों में दिनभर प्रसाद बनाने का कार्य चलता रहा। महिलाओं और उनके परिजनों ने बाजारों में छठ से सम्बंधित सामानों की खरीददारी की। फल, पूजन सामग्री, गन्ना के अलावा प्रसाद के अन्य सामान खरीदे गए। महिलाएं छठी मैया का गीत गाते घाटों पर गईं और वेदी पूजन कर पुन: गीत गाते घर वापस हुईं। 

खेतासराय के अनुसार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने खरना का व्रत रखा। इससे पहले फक्कड़ बाबा और भारती विद्यापीठ पोखरा के घाटों पर वेदी बनाकर पूजन किया। नगर प्रशासन की ओर से साफ सफाई कराई गई। स्वयंसेवी संगठन एक सप्ताह से घाटों की साफ सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे हैं। नगर पंचायत के कर्मचारी घाटों की सफाई, चूने का छिड़काव और गहरे पानी में जाने से बचने के लिए पोखरों में बैरिकेडिंग करने के काम में लगे रहे। फलाहारी बाबा और भाजपा नेता मनीष गुप्ता धर्मरक्षक घाटों पर लाइट और अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहयोगियों के साथ लगे रहे।

छठ पूजा के तीसरे दिन क्षेत्र के बडा़गांव स्थित पक्का पोखरा शीतला माता मंदिर पर हजारों महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया |इस दौरान घाटों पर छठ मैया के भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा| व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ागांव चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा और उप निरीक्षक आनंद प्रजापति सहित दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे| उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बिंद, दिलीप अग्रहरि, पप्पू अग्रहरी, प्रिंस सोनी, राकेश नाथ वर्मा, सतीश चंद्र मौर्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!